गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा जारी रमज़ान हेल्प लाइन नंबरों पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज़, रोज़ा, जकात, फित्रा, एतिकाफ, शबे कद्र आदि के बारे में सवाल किए। उलमा किराम ने क़ुरआन ओ हदीस की रोशनी में जवाब दिया।
1. सवाल : रोज़े की हालत में दांत उखड़वाना कैसा? (खदीजा, कुशीनगर)
जवाब : रोज़े की हालत में दांत नहीं उखड़वाना चाहिए कि अगर दांत उखड़वाने में खून निकला और हलक से नीचे उतर गया तो रोज़ा टूट जाएगा। (मुफ्ती अख्तर हुसैन)
2. सवाल : क्या मुंह में कोई रंगीन चीज या धागा रखने से रोज़ा टूट जाएगा? (मुनाजिर, गोरखनाथ)
जवाब : मुंह में कोई रंगीन चीज या धागा रखा जिससे थूक रंगीन हो गया और उसे घोंट लिया तो रोज़ा टूट जाएगा। (मौलाना मोहम्मद अहमद)
3. सवाल : क्या बाप अपनी बेटी को जकात दे सकता है? (शाहिद, रसूलपुर)
जवाब: नहीं। अगर बेटी और दामाद सख्त जरूरतमंद हो तो दामाद को जकात दे सकते हैं फिर वो अपनी बीवी की ज़रूरियात में ख़र्च करे। (कारी मो. अनस रजवी)
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025