शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।
बेतिया नगर निगम के सभागार में संपन्न निगम बोर्ड की विशेष मैराथन बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए कुल 433 करोड़ के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।बेतिया नगर निगम महापौर,गरिमा देवी ने इसकी जानकारी देते हुए संवाददाता को बताया कि कतिपय मुद्दों पर बजट विशेषज्ञों की राय की प्रक्रिया अब भी जारी है,किसी भी स्तर से प्राप्त उपयोगी सुझाव या सुधार के आधार पर फाइनल बजट के अंतिम आकार और ड्राफ्ट में जरूरी बदलाव को भी नगर निगम बोर्ड ने सर्व सहमति से स्वीकृति दे दी है। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत करते हुए नगर आयुक्त सह सहायक समाहर्ता, शिवाक्षी दीक्षित ने कहा कि बजट को संधारित करने में नगर निगम क्षेत्र के चतुर्दिक विकास को ध्यान में रख कर अनेक नए आयाम दिए गए हैं। नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक में दर्जनाधिक पार्षदगण के अनेक सवाल और आसंकाओं का समाधान करने का कार्य महापौर,गरिमा देवी सिकारिया के अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वय शिवाक्षी दीक्षित और शंभू कुमार ने सदस्यों की जिज्ञासा को शांत करने के साथ सभी के सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। बैठक के अंत में, नगर निगम महापौर,सिकारिया ने दोनों नगर आयुक्त के अतिरिक्त उपमेयर सहित पार्षदगण,सिटी मैनेजर,अरविन्द कुमार व रवि अमरनाथ के अतिरिक्त प्रधान सहायक,रमन कुमार सभी सहयोगी कर्मियों के अथक परिश्रम की सराहना के साथ धन्यवाद दिया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025