लिए गए कई निर्णय।
रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुमंडल अध्यक्ष एवं सक्रिय प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ कोसडीहरा स्थित बिपार्ड के निकट एक निजी आवास में बैठक किया गया। बैठक का संचालन जिला के जिला महामंत्री डॉ विजय कुमार यादव के द्वारा किया गया। बैठक में जिले में कार्य कर रहे दो जिला अध्यक्षों को लेकर उत्पन्न विवाद सेअनुमंडल व प्रखंड अध्यक्षों के साथ उहोपोह की स्थिति तथा दिन प्रतिदिन विक्रेताओं के साथ उत्पन्न समस्याओं के लेकर विक्रेताओं के साथ कठिनाई हो रही थी जिसे दूर करने के लिए संगठित होकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुटबाजी व्यवस्था को दूर करने का प्रयास करने एवं प्रदेश के संयुक्त मोर्चा के संरक्षक अम्बिका यादव को गया जिला में संयुक्त मोर्चा के तहत अम्बिका यादव सहित अन्य गुटों को इस बैठक में बुलाने पर विचार विमर्श करने एवं संयुक्त रूप से संपूर्ण जिला सहित संपूर्ण बिहार के विक्रेताओं के साथ उत्पन्न स्थितियों को दूर करने हेतु सरकार के समक्ष संयुक्त रूप से वार्ता कर दूर करने पर विचार विमर्श किया गया ।इस संबंध में जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह एवं वरुण कुमार सिंह के द्वारा नियुक्त किए गए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को भी दूरभाष पर वार्ता कर गया जिला को एकताबद्ध करने के लिए उपस्थित सभी लोगों ने प्रस्ताव रखा। इस क्रम में अरुण कुमार सिंह को टेकारी के प्रखंड अध्यक्ष उदय नारायण सिंह सहित प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष वार्ता की। परंतु वार्ता के क्रम में संतोषजनक जवाब अरुण कुमार सिंह के द्वारा नहीं दिया गया। इसके फलस्वरूप सभी अनुमंडल अध्यक्षों एवं सक्रिय प्रखंड अध्यक्षों के द्वारा सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 जून 2026 को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पुनः गया जिला अंतर्गत अनुमंडल के अध्यक्ष/ सचिव सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष /सचिव एवं सक्रिय जन वितरण विक्रेता का बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया और साथ ही यह भी निर्णय गया कि सभी गुटों के नेताओं से वार्ता कर उक्त बैठक में आने का आग्रह किया जाए और संयुक्त रूप से विक्रेताओं के हित एवं संगठन के हित में निर्णय लिया जाए ।इसी प्रस्ताव को उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह जिला महामंत्री डॉ विजय कुमार यादव को अधिकृत किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि अपने-अपने अनुमंडल के अनुमंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने अनुमंडल एवं प्रखंडों में वार्ता कर 15 जून को आयोजित होने वाली बैठक में आने के लिए तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। इस बैठक में शेरघाटी अनुमंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, टेकारी के अनुमंडल अध्यक्ष धर्मदेव सिंह के द्वारा अधिकृत टेकारी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष उदय नारायण सिंह, सदर अनुमंडल के अध्यक्ष जमुना मंडल, फतेहपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष यादव ,मानपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, टनकुप्पा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार यादव, बेलागंज के प्रखंड अध्यक्ष सुग्रीव पासवान, वजीरगंज प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शिवनाथ सिंह चंद्रवंशी, बांके बाजार के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा ,आमस प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध दास, डोभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष बलन पासवान, कोच प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश यादव ,गुरारू प्रखंड के प्रखंड सचिव लालदेव सिंह सहित दर्जनों सक्रिय विक्रेता उपस्थित हुए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026