शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला के कुमार बाग थाना क्षेत्र के पूर्व मटिया पंचायत के मकोली गांव निवासी मुन्ना सा रहस्य में परिस्थितियों में लापता हो गया है उनके परिजन कई दिनों से उनकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि मुन्ना सा दिल्ली में रोजगार करते थे तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने घर लौटने का फैसला किया वह 2 जून को दिल्ली से अपने गांव मलकोड़ी के लिए ट्रेन से निकले थे यात्रा के दौरान वह गलती से दूसरी ट्रेन में सवार हो गए और सिवान जिले के श्रीनगर क्षेत्र पहुंच गए। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि रास्ते में उनका मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी हो गया था इसके बाद उन्होंने किसीअन्य व्यक्ति से फोन करकेअपनी पत्नी को इस बात की जानकारी दी, परिवार के लोगों को संपर्क नहीं हो रहा है। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों परिचितों और सगे संबंधियों इष्ट मित्र से संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।
पत्नी और परिवार वालों को चिंता बढ़ गई है,संपर्क नहीं होने के कारणऔर भी चिंता सता रही है।परिजन उनके सकुशल वापस होने की राह देख रहे हैं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026