Tranding

इलेक्ट्रिकल व्हीकल की चार्जिंग स्टेशनों की व्यवस्था करने में विभाग हुआ फेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों पेट्रोल,डीजल वाली बाइक के बदले इलेक्ट्रिकल व्हीकल की मांग बहुत ज्यादा हो गई है,बहुत ज्यादा बिक्री भी हो रही है,क्योंकि पेट्रोल, डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ने के कारण लोग बाइक को खरीदने मेंअपनेआप को असमर्थ महसूस कर रहे हैं, इसके विपरीत इलेक्ट्रिक से चलने वाली गाड़ी हेतु चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना नहीं होने के कारण भी लोगअब इस इलेक्ट्रिकल व्हीकल को खरीदने में भी उत्सुकता नहीं दिखा रहे हैं। इलेक्ट्रिकल व्हीकल के चलने के क्रम में चार्जिंग का होना नितांत आवश्यक प्रतीत हो रहा है, क्योंकि जब गाड़ी सड़क पर सरपट दौड़ेगी तो अगर एक बंद हो जाने के कारण चार्जिंग करना नितांतआवश्यक हो जाएगा,मगर चार्जिंग स्टेशन की स्थापना नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इलेक्ट्रिक को व्हीकल को खरीदकर चलाने के प्रोत्साहन तो दे रही है मगर इसका समाधान नहीं कर रही है, इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले और चलने वालेअपने घर पर ही चार्ज कर ले रहे हैं, मगर रास्ते में चलने पर अगर गाड़ी बंद हो जाती है तो फिर उनके लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नगरीय क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल व्हीलर चार्जिंग करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना अभी तक नहीं हो सकी है,जबकि इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण से ही चल रही है। प्रधानमंत्री ई ड्राइव योजना केअंतर्गत ई व्हीकल खरीद बिक्री की छूट दी गई है,साथ ही चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की भी मंजूरी दी गई है,इसके लिए दो चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की तैयारी भी हो रही है।इस बात की जानकारी संवाददाता को जिला परिवहन पदाधिकारी, रितु रानी ने दी है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026