शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना के बंगला रोड न्यूकॉलोनी की रहने वाली एक महिला नेअपने भैसुर के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला नेआरोप लगाया है कि उसके भसुर ने उसे एक पुराने मामले में केस वापस लेने के लिए धमकी दी है, इस संबंध में महिला ने नगर थाना में, सुबोध कुमार की पत्नी, अंजनाअपने तीन बच्चों और पति के साथ सिलीगुड़ी में रहती थी,पिछले साल उसके पति ने उसे मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था,इस मामले में, अंजना ने जलपाईगुड़ी जिले के भक्तिनगर थाना में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी,जिसके बाद उसके पति को जेल हो गई थी,पति के जेल जाने के बादअंजना अपने बच्चों के साथ बेतिया में अपने भाई के घर डाक बंगला रोड स्थित नई कॉलोनी में रहती थी।भैसुर केस वापस लेने की धमकी लगातार दे रहे थे,उसके पति के बड़े भाई सुजीत कुमार उसके घर पर आकर केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे थे,उन्होंने कहा कि अगर केस वापस नहीं लगी तो तुमको भारी नुकसान उठाना पड़ेगा,जान भी जा सकती है।इस संबंध में नगर थानाअध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि अंजना केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026