Tranding

हज़रत इमाम हुसैन की याद में जारी है पौधारोपण अभियान, शाहपुर एशियन सहयोगी संस्था में लगाया गया 21वां पौधा।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी द्वारा मोहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और कर्बला के 72 शहीदों की याद में विशेष पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहर्रम की चौथी तारीख को शाहपुर स्थित एशियन सहयोगी संस्था परिसर में अभियान के तहत 21वां पौधा वरिष्ठ समाजसेवी एवं समाजवादी नेता आफ़ताब अहमद के कर-कमलों द्वारा लगाया गया।

इस अवसर पर आफ़ताब अहमद ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन के नाम पर पौधा लगाना उनके लिए गर्व, सम्मान और आत्मिक सुकून का विषय है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन का जीवन इंसानियत, त्याग, न्याय और सत्य के लिए संघर्ष की अमर मिसाल है। कर्बला का संदेश आज भी पूरी दुनिया को प्रेम, भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कमेटी द्वारा चलाए जा रहे इस सराहनीय अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने आफ़ताब अहमद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्बला के शहीदों की याद में लगाया जा रहा प्रत्येक पौधा इंसानियत, शांति, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर महासचिव हाजी सोहराब खान, पूर्व पार्षद अफरोज अहमद गब्बर, अशफ़ाक़ हुसैन मकरानी, फ़ज़ल ख़ान, आमिर अंसारी, सहाबुद्दीन अली, इम्तियाज़ अहमद अंसारी, अय्यूब ख़ान, इमामुद्दीन अहमद, विनोद विश्वकर्मा, गोलू यादव, मोहम्मद नदीम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026