-'द स्टोरी ऑफ हजरत अबू बकर व उमर' पुस्तक का हुआ विमोचन
-आइडियल मैरेज हाउस में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गाजी रौजा स्थित आइडियल मैरेज हाउस में अजीमुश्शान जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ। मौलाना अयाज अहमद ने मेहमानों का स्वागत किया। अध्यक्षता कारी फुरकान अहमद ने की। संचालन मौलाना फिरोज अहमद ने किया। कारी मुहम्मद अनस रजवी द्वारा हिंदी में लिखित पुस्तक 'द स्टोर ऑफ हजरत अबू बकर व उमर' का विमोचन मुख्य अतिथि के हाथों हुआ।
मुख्य अतिथि अल जामियतुल अशरफिया मुबारकपुर के मौलाना मसऊद अहमद मिस्बाही ने आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी व सीरत पर रोशनी डालते हुए कहा कि इस्लाम धर्म का असली मिशन तौहीद, अमन व मुहब्बत है। इस्लाम धर्म हमें अपने वतन से मुहब्बत का पैगाम देता है। किसी भी मुल्क का विकास अमन, भाईचारे व आपसी प्रेम के माहौल में ही हो सकता है। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की बताई राह पर चलकर ही मुल्क, कौम और समाज को खुशहाल बनाया जा सकता है। पैगंबर-ए-इस्लाम ने हमेशा अपने किरदार व व्यवहार से इंसान को शिक्षा दी कि सभी इंसान अल्लाह के बंदे हैं। पैगंबर-ए-इस्लाम पूरी दुनिया के लिए रहमत व रहनुमा बनकर तशरीफ लाए। पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षा को आम करें। पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षा पर मजबूती के साथ अमल भी करें। उन्होंने कहा कि नमाज पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के आंखों की ठंडक है। नमाज इंसान को हर बुराई से दूर रखती है। नमाज तय समय पर खुद भी अदा करें और घर वालों से भी नमाज पढ़ने के लिए कहें।
विशिष्ट अतिथि मुफ्ती अख्तर हुसैन ने कहा कि तौहीद व अमन इस्लाम की पहचान और इंसानियत इस्लाम की धरोहर है। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने पूरी दुनिया को तौहीद, अमन और इंसानियत की पहचान कराई। अंत में दरूदो सलाम पढ़कर मुल्क में मुहब्बत, तरक्की, अमन व सलामती की दुआ मांगी गई।
जलसे में हाजी उबैद अहमद खान, अब्दुल मतीन फैजी, कारी नसीमुल्लाह, कारी सरफुद्दीन मिस्बाही, नजरे आलम कादरी, हाफिज एमादुद्दीन, हाफिज रहमत अली, मुजफ्फर हसनैन रूमी, नवेद आलम, कारी मुहम्मद अनस रजवी, मुहम्मद आजम, ताबिश सिद्दीकी, शिराज सिद्दीकी, शहबाज सिद्दीकी, हाफिज रेयाज अहमद, मौलाना महमूद रजा कादरी, कारी शराफत हुसैन आदि मौजूद रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025