Tranding

पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा का दिया गया प्रशिक्षण

अब थानों में मूक-बधिर व्यक्तियों को नहीं होगी समस्या, प्रशिक्षित पुलिस कर्मी समझ सकेंगे बधिर व्यक्तियों की भाषा

अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था की पहल पर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

आज पुलिस आयुक्त कान्फे्रंस सभागार सिविल लाइन मे अन्तर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था की पहल पर कानपुर नगर के समस्त थानो से एक उप निरीक्षकों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया गया। सांकेतिक भाषा की जानकारी शिविर का उद्धाटन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं पुलिस लाइन प्रतिसार निरीक्षक चन्द्र प्रताप सिंह ने किया और समापन पुलिस उपायुक्त महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम व दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार उपस्थित थे।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील है सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण शिविर की आवश्यकता हर क्षेत्र में है इससे समाज मे सांकेतिक भाषा के सम्बन्ध में जागरूकता आयेगी और सरकारी संस्थान व आम जनता मूकबधिर व्यक्तियों की भाषा समझकर उनकी मदद कर सकेगे। हमारा प्रयास होगा कि सरकारी संस्थानों व विद्यालयों में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चले और लोग मूकबधिर व्यक्तियों की सांकेतिक भाषा समझकर उनके साथ आम व्यक्तियों की तरह व्यवहार करें।दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण की पहल से बधिर व्यक्तियों को लाभ होगा और वो समाज की मुख्यधारा से जुड सकेंगे।एडीसीपी महेश ने स्वयं इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण लिया और सभी पुलिस अधिकारियों को सांकेतिक भाषा सीखकर इस क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं एवं प्रशिक्षित विश्ज्ञेष शिक्षकों की मदद से थानों मे आने वाले मूक बधिर दिव्यांगजनां की मदद करने के तथा सांकेतिक भाषा के पैम्पलेट भी सभी थानोे मे लगाने के निर्देश दिए।आज राहुल सचान, शालिनी श्रीवास्तव,वीरेन्द्र शुक्ला,सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ अग्रवाल आदि ने मिलकर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.