Tranding

फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाला शिक्षक पर निगरानी विभाग ने दर्ज की केस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मैंनाताड़ थाना क्षेत्र अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़ापकड़ी हिंदी के शिक्षक मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ शिक्षक प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र पर जाली पाए जाने के आधार पर नौकरी करने का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के सहायकअवर निरीक्षक,सह कनीय जांचकर्ता,राकेश कुमार द्वारा मैनाटांड पुलिस को दिए गएआवेदन पर कार्रवाई की गई है। शिक्षक,मोहम्मद मुस्तफा पर आरोप है कि वर्ष 2008 में मध्य विद्यालय घोड़ापकड़ी हिंदी में प्रखंड नियोजन इकाई के द्वारा बहाली की गई थी।शिक्षक के द्वारा उपलब्ध कराए गए फोल्डर में शिक्षक प्रशिक्षण काअंकपत्र जांच के बाद जाली पाया गया,उक्त प्रमाण पत्र उस महाविद्यालय से निर्गत ही नहीं किया गया था,शिक्षक ने फर्जी प्रमाण पत्र कोअसली बताकर नौकरी हासिल की थी।इस संबंध में थाना अध्यक्ष,बबलू कुमार ने संवाददाता को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है,इसकी जांच की

जिम्मेवारी दरोगा,अनिता कुमारी को दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026