शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों चोरों की चोरी के डिजिटल तरीकेआम हो गया है,चोर इसके माध्यम से चोरी करके चंपत हो जा रहे हैं, पीड़ित परेशान रह रहे हैं कि कैसे घर छोड़कर जाया जाए,बड़ी मुश्किल हो गया है,इसकेअलावा घर के बगल के कमरे में सोने के बावजूद भी चोर चोरी कर ले रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाता को एक घटना के बारे में पता चला है कि रामनगर थाना क्षेत्र के तोलहा पंचायत के द्विउलिया गांव में रात चोरों ने एक घर में चोरी कर ली। पीड़ित दीउलिया निवासी, रमन कुमार राव ने संवाददाता को बताया कि रामनगर थाने मेंआवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।आवेदन में रमन कुमार राव ने बताया कि रात परिवार खाना खाकर घर में सो गया था,सुबह उठने पर देखा कि घर की खिड़की टूटी थी,लॉकर का ताला भी टूटा था,चोर भारी मात्रा में जेवर, नगद रुपए ले गए,चोरी की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपए बताई गई है।पीड़ित ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की,कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी।थानाअध्यक्ष, दीपक कुमार ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026