Tranding

9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वालाआरोपी हुआ गिरफ्तार,गया जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से 9 वर्षीय बच्ची को बहलाफुसला कर अपने घर ले जाकरआरोपी ने दुष्कर्म की घटना कोअंजाम दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। संवाददाता को इस बात की जानकारी सदर वन एसडीपीओ,अजीत कुमार ने बताया कि कालीबाग थाना क्षेत्र के क्रिश्चनक्वार्टर निवासी आरोपित,जानीजॉर्ज को गिरफ्तार किया गया,बच्ची वआरोपित का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। 

आरोपी के घर के किचन से बच्ची को बरामद किया गया।

कालीबाग थाना पुलिस को सूचना मिली कि नौ वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर आरोपीअपने घर ले गया, पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुएआरोपित को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस जांच के क्रम में, आरोपी के घर से एक मोबाइल,एक बेडशीट,दोनो का अंडरगारमेंट,चादर मिला है,जिसको पुलिसअपने कब्जे में रखी हुई है।आरोपी के निजी मोबाइल में नाबालिक आपत्तिजनक फोटो पाया गया है। बेतिया नगरथाना कांड संख्या 343/26 दिनांक 11/6/26 धारा 96भाविद4/8/12 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत

कांड दर्ज किया गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026