Tranding

प्रवक्ता परीक्षा-2025 को लेकर महराजगंज पुलिस सतर्क, 12 केंद्रों पर तैनात रहेगा भारी पुलिस बल

महराजगंज,उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 14 जून को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में 5168 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की तैयारियों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, परीक्षा केंद्रों पर सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी करने तथा कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3 क्षेत्राधिकारी, 12 निरीक्षक, 43 उपनिरीक्षक, 203 मुख्य आरक्षी/आरक्षी तथा 60 महिला आरक्षियों को लगाया गया है। परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026