Tranding

खान एवं कला संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने मीडिया से किया सीधा संवाद।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के खान, भूतत्व सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जिले के शेरघाटी पहुंचे। इस विशेष अवसर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ एक सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस कार्यक्रम के दौरान एनडीए और भाजपा के कई प्रमुख चेहरे मंच पर मौजूद रहे। मुख्य रूप से गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद ,अमित दांगी के अलावे स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दौरान देश ने बुनियादी ढांचे (Infrastructure), आर्थिक सुधारों, और वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि "अंत्योदय" के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाया गया है। बिहार के विकास में भी केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।संवाद कार्यक्रम के दौरान गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद और भाजपा नेता अमित दांगी ने भी अपने विचार साझा किए।नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026