Tranding

विदेश में गिरफ्तारी का भय दिखा 2.45 लाख की ठगी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

साइबरअपराधियों ने विभिन्न तरीकों से साइबर ठगी करने का रास्ता निकाल लिया है,

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि कुवैत में गिरफ्तार होने का भय दिखाकर साइबर अपराधियों ने नगर के गांधीनगर निवासी, शैलेश कुमार श्रीवास्तव से 2.45 लाख की ठगी कर ली, ठगों ने शैलेश से उनके दोस्त को कुवैत में गिरफ्तारी होने का बात कही,उसे छुड़ाने के लिए साइबर ठगों ने दो लाख 45 हजार रुपए की ठगी कर ली है।पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है,जिसमें बताया गया है कि 15 मार्च को उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर से फोन कर जानकारी दी गई कि उनके मित्र रूप कमलेश कुमार को कुवैत में वहां के प्रशासन के द्वारा गिरफ्तार किया गया है,अगर उन्हें छुड़ाना है तो रुपए भेजो, जिसके बाद उन्हें मुक्त कर दिया जाएगा,फ्लाईट से भारत भेज दिया जाएगा, अगर समय से रुपए नहीं भेजा तो उसे 15 साल की सजा हो जाएगी,उसके बाद फोन करने वाला व्यक्ति बोला कि जितना जल्दी हो सके रुपया भेजो,उतनी ही जल्दी छोड़ दिया जाएगा,अगर किसी को बताया तो उसका अंजाम बुरा होगा,जेल में सड़ जाएगा।

India khabar
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026