Tranding

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव का निधन

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बेरुअरबरी श्री अशोक यादव के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे समाजवादी परिवार में गहरा शोक और स्तब्धता का माहौल है। उनके असमय निधन से न केवल पार्टी ने एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू नेता को खो दिया है, बल्कि समाज ने एक सजग, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी ने अत्यंत भावुक शब्दों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अशोक यादव मेरे लिए केवल एक सहयोगी नहीं, बल्कि मेरे शरीर के एक अंग के समान थे। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से असहनीय पीड़ा का विषय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। मैं यह संकल्प लेता हूँ कि जीवनपर्यंत उनके परिवार के साथ खड़ा रहूँगा और हर परिस्थिति में उनका सहयोग करूंगा।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक यादव समाजवादी विचारधारा के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को गरीबों, शोषितों, वंचितों और किसानों की आवाज बुलंद करने में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, उनका समर्पण और उनका जनसरोकार हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि अशोक यादव जैसे कर्मठ और जमीनी नेता का जाना केवल एक व्यक्ति का निधन नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन की एक मजबूत कड़ी का टूटना है। पार्टी उनके अधूरे सपनों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।

श्री पाण्डेय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

शोक व्यक्त करने वालों में श्याम बहादुर सिंह,उदय बहादुर सिंह,जितेंद्र यादव, उपेन्द्र सिंह,चंद्रशेखर यादव, रमाशंकर यादव, राजेंद्र यादव, सुनील मौर्य, श्री भगवान वर्मा सुजीत सिंह परिहार, भरत यादव, हैप्पी पाण्डेय, अरविन्द यादव केजरीवाल, राजेश साहनी आशीष सिंह,

India khabar
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026