Tranding

चैत्र नवरात्रि की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, लेहड़ा देवी मंदिर का किया निरीक्षण

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृजमनगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने सेवा, सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से संवाद कर पूजा-पाठ एवं दर्शन व्यवस्था की जानकारी ली तथा मंदिर परिसर में सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएम व एसपी ने रूट प्लान एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो। जिलाधिकारी ने विद्युत प्रकाश, चिकित्सा सुविधाओं, बैरिकेडिंग, पंडाल एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम की स्थापना तथा पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे वे सुगमता से दर्शन कर सकें और नवरात्रि पर्व सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026