Tranding

जीएमसीएच में मृतिका के परिजन की हुई पिटाई, डॉक्टर को लगा थप्पड़

जीएमसीएचअस्पताल है या आतंक काअड्डा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल इन दिनों परिसर में रोजाना मारपीट,गलीगलौज,हंगामा, तोड़फोड़,परिजनों की पिटाई, डॉक्टर को थप्पड़ मारना, गार्ड और डॉक्टर मिलकर रोगियों के परिजनों की पिटाई कर रहे हैं,समझ में नहींआता है कि बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल है या आतंक का अड्डा। इन्हीं सब कारणों को लेकर बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल सुर्खियों में रह रहा है।नित्यदिन इस तरह की शर्मनाक घटना मेडिकल कॉलेज परिसर में होनाआम बात बन गई है,मगर अस्पताल प्रशासन बिल्कुल ही मूकदर्शक बना रहता है, जिला प्रशासन भी सारी घटनाओं को देखते,सुनते हुए उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है।इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि जीएमसीएच परिसर में, क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी, मृतिका सुशीला देवी के परिजनों को गार्डऔर डॉक्टर मिलकर मारपीट गालीगलौज कर पिटाई भी कर दी है।विश्वसनीय सूत्रों से यह भी पता चला है कि रोगी के परिजनों ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया है,रोगी के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने लापरवाही बरती है,रोगी का मास्क हटा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई,साथ ही समय पर उसका इलाज नहीं किया,यह शर्मनाक घटना है। जीएमसीएच के डॉक्टर,गार्ड, अस्पताल कर्मी,नर्स इत्यादि ड्यूटी में चोरी भी करते हैं, साथ ही रोगियों, उनके परिजनों के साथ सीनाज़ोरी भी करते हैं,यह नित्यदिन की दिनचर्या बन गई है। अस्पतालअधीक्षक,डॉ सुधा कुमारी ने संवाददाता को बताया कि घटना की सारी जानकारी मिली है,इस घटना की जांच की जा रही है,दोषी कौन है,गलती का कौन जिम्मेदार है,जांच होने के बाद दोषी व्यक्तियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी,साथ ही मृतक के परिजनों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालअधीक्षक, डॉक्टर सुधाभारती अपने कर्मियों को बचाने के लिए कह रही है कि रोगी की स्थिति खराब थी, उनका बीपी,शुगर,सभी जांच किया गया,जिसका कोई रिजल्ट नहींआया,इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
15

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026