Tranding

चौक खिचड़ी मेला में पचास खोए हुए लोगों को पुलिस ने स्वजनों से मिलाया

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी मेले का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर–दराज से आए भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा खिचड़ी चढ़ाने एवं दर्शन हेतु सहभागिता की गई।

मेले के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में वर्दीधारी एवं सादे वस्त्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी के साथ-साथ खोया–पाया केंद्र की स्थापना की गई, जिसमें उ0नि0 सुजीत कुमार सिंह, हे0का0 रामजी भारद्वाज, हे0का0 अखिलेश यादव एवं म0का0 मनसा को नियुक्त किया गया।

उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्ण मेहनत, लगन एवं कार्यकुशलता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया गया।

थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्त ने बताया कि मेले के दौरान कुल 50 बच्चे/वृद्ध/महिलाओं को सकुशल खोजकर उनके स्वजनों को सुपुर्द किया गया, साथ ही एक साइकिल एवं एक मोबाइल फोन भी संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किए गए।

Karunakar Ram Tripathi
10

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026