Tranding

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए 20 ब्लॉकों को 11.64 करोड़ की धनराशि जारी।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त बनाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु प्रथम एवं द्वितीय किस्त की प्रोत्साहन धनराशि जारी कर दी गई है। पंचायतती राज विभाग, गोरखपुर द्वारा जनपद के सभी 20 विकास खंडों को यह धनराशि निर्गत की गई है, जिससे शौचालय निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।

पंचायती राज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में सभी 20 ब्लॉकों को कुल 4 करोड़ 24 लाख 32 हजार की धनराशि जारी की गई है। वहीं, द्वितीय किस्त के अंतर्गत 7 करोड़ 40 लाख 64 हजार की राशि संबंधित ब्लॉकों को उपलब्ध कराई गई है। इस प्रकार कुल मिलाकर ₹11 करोड़ 64 लाख 96 हजार की धनराशि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत निर्गत की जा चुकी है।

इस धनराशि का उपयोग पात्र लाभार्थियों के घरों में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण हेतु किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वच्छता, स्वास्थ्य और गरिमा को सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही खुले में शौच की प्रवृत्ति को समाप्त कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना भी इस योजना की प्राथमिकता में शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि जारी की गई धनराशि के सापेक्ष शौचालय निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, ग्राम विकास अधिकारी एवं स्वच्छता प्रेरकों द्वारा लाभार्थियों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि धनराशि का दुरुपयोग न हो और वास्तविक पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिले।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
9

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026