Tranding

अभिभावक शिक्षक के प्रयास से छात्र छात्राओं और विद्यालय का विकास संभव - अपर समाहर्ता रामा रविदास

दामोदर राजकीय माध्यमिक उत्क्रमित विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक - संवाद का आयोजन।

*विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं को सर्टिफिकेट और उनके अभिभावक को प्रशस्ति पत्र देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, शिक्षक भी सम्मानित हुए।

*बीडीओ, सीओ, बीआरपी, पंसस हुए शामिल।

चंदवा (लातेहार)झारखंड।

कामता पंचायत के राजकीय माध्यमिक उत्क्रमित विद्यालय दामोदर में अभिभावक शिक्षक की बैठक का आयोजन किया गया, इसमें अपर समाहर्ता रामा रविदास मुख्य अतिथि मौजूद थे, कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता रामा रविदास, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, शिक्षा विभाग के बीआरपी प्रतीक कुमार सिन्हा, प्रधानाध्यापक चंन्द्रमन राम,

प्रबंधन समिति अध्यक्ष महरंग गंझु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया, मुख्य अतिथि और अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया, इस कार्यक्रम का संचालन बीपीओ कुमार चंदेल ने की।

*संवाद के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को कक्षा में उनके बच्चे के शैक्षणिक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई*

शिक्षक - अभिभावक संवाद में अभिभावकों ने बेबाकी से शैक्षणिक और समस्याओं पर अपनी बात रखते हुए कहा कि एनएच के किनारे स्कूल है स्कूल और मैदान की बॉण्ड्री नहीं होने से बच्चों के साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, सड़क पर बच्चों के साथ दुर्घटना भी हो चुकी है, सड़क पर ब्रेकर नहीं रहने से चार पहिया और दो पहिया वाहन काफी तेज गति से परिचालन करते हैं, बॉण्ड्री और सड़क पर ब्रेकर होने से बच्चे सुरक्षित रहेंगे, इस स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा प्राप्त है लेकिन हाई स्कूल स्तर का एक भी शिक्षक नहीं है, शिक्षकों की कमी के कारण बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं, मैदान की बॉण्ड्री कराने, स्कूल के पास की एनएच पर ब्रेकर लगाने, शिक्षकों की कमी को दूर करने, शौचालय का निर्माण कराने, नया स्कूल भवन बनाने, हाई स्कूल स्तर की शिक्षक पदस्थापित कर शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर करने संबंधी सुझाव दिए।

*मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता रामा रविदास* ने अपने संबोधन में कहा कि संचालित सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता और उपस्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) की शुरुआत की गई है, अभिभावक और शिक्षक के सामूहिक प्रयास से ही विद्यालय तथा यहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं का विकास हो सकता है, राज्य सरकार का प्रयास है कि स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था और ही बेहतर हो, बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करें, अभिभावकों से कहा कि शिक्षक - अभिभावक बैठक का उद्देश्य है कि अभिभावक अपने बच्चे की शैक्षणिक प्रगति, खूबियों और सुधार के बारे में गहराई से चर्चा करें सुझाव दें, अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए नियमित रूप से स्कूल भेंजे ताकि बच्चे का परीक्षाफल उत्कृष्ट हो, अभिभावकों ने स्कूल से संबंधित कई समस्याओं को रखा है इसे उपायुक्त महोदय के समक्ष रखूंगा मै प्रयास करूंगा की आपके समस्याओं की समाधान हो।

*उन्होंने भी संवाद समारोह को संबोधित किया*

संवाद समारोह को बीडीओ चंदन कुमार, सीओ सुमित कुमार झा, बीआरपी प्रतिक सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, प्रधानाध्यापक चंन्द्रमन राम ने भी संबोधित किया।

*इन्हें सर्टिफिकेट, प्रशस्ति पत्र देकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया*

इस दौरान प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं को सर्टिफिकेट और उनके अभिभावक को प्रशस्ति पत्र देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, शिक्षकों को भी सम्मानित की गई। 

*मौके पर ये रहे उपस्थित* 

 मुख्य अतिथि- अपर समाहर्ता रामा रविदास, अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचल पदाधिकारी सुमित कुमार झा, बीआरपी प्रतीक कुमार सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, ग्राम प्रधान प्रमोद भगत, प्रधानाध्यापक चंन्द्रमन राम, शिक्षक सील वंन्दना बारला, मंहगु उरांव, संजय उरांव, रंथु उरांव, आनंदी तिग्गा, अनीता कुमारी, चाजरेन, बिमला देवी, स्वेता कुमारी।

 *प्रबंधन समिति के ये रहे शामिल* अध्यक्ष महरंग गंझु, उपाध्यक्ष रींकी देवी, सदस्य सोनी देवी, रेनू देवी, दिनेश उरांव, मिथुन उरांव, सोबीया देवी, गौरी देवी, अभिभावक महेश उरांव, रमेश कुमार भारती, धनंजय लोहरा, अवधेश गंझु, अरूण ठाकुर, सुमंती देवी, श्यामसुंदर उरांव, गौतम कुजूर, सुनीता देवी, उमेश गंझु, सरीता देवी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और स्कूल के छात्र - छात्राएं उपस्थित थे, अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक चंन्द्रमन राम ने की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
31

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026