Tranding

डीआईजी के निर्देश पर, छापेमारीअभियान में 448 हुए गिरफ्तार, 388 अभियुक्त भेजे गए जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

चंपारण क्षेत्र के डीआईजी, हरीकिशोर राय के निर्देश के आलोक में छापेमारीअभियान चलाया गया,जिसमें 448 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,इसमें से 388अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।यह

छापेनारीअभियान एक साथ बेतिया,बगहा,मोतिहारी में चलाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 236 कांडों में वांछित,212

वारंटअभियुक्त शामिल है। इनमें से 388 अभियुक्त को जेल भेज दिया गया,जिसमें 201कांडों केअभियुक्त,187 वारंट के अभियुक्त हैं। अभियान के दौरान तीनों पुलिस जिलों में 65 इश्तहार के तमिल की गई,जबकि कुर्की जपती में 6 पर कार्रवाई का निष्पादित की गई। पुलिस ने इस दौरान शराब,मादक पदार्थों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए। पुलिस ने 10.25 किलोग्राम गांजा, 591.700 लीटर देसी शराब और 106.35 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इसके अलावा एक पिस्तौल, दो कारतूस,चोरों के 4 वाहन,8 क्विंटल बिजली का तार और दो कट्टर जप्त किए गए। पुलिस जिला के कांडों के अनुसार मोतिहारी में 299, बेतिया में 95,बगहा पुलिस जिला में 54 अभिकयों को गिरफ्तारी हुई। पुलिस अधिकारियों केअनुसार, अपराधियों के खिलाफ आगे भी इस तरह की अभियान चलता रहेगा।डीआईजी,हरि किशोर राय ने संवाददाता को बताया कि रेंज के तीनों पुलिस जिला में विशेष समकालीनअभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
27

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026