शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
लोरिया थाना अंतर्गत मरीहियावृतिटोला गांव निवासी,मनोज साह,साईबर ठगी का शिकार हो गया। साईबरअपराधियों ने पेफोन
मशीन बनाने का झांसा देकर
उनके बैंकअकाउंट से दो लाख रुपए उड़ा लिया। पीड़ित का लोरिया बस स्टैंड के पास पान की दुकान है। मामले में उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मनोज साह ने बताया है कि दोपहर दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे,दोनों ने खुद को पे फोन मशीन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पूछा कि क्याआपअपना पे फोन बनवाना चाहते हैं, उनकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। हामी भरने पर आरोपियों ने उनसेआधार कार्ड और मोबाइल मांगा और कहा कि आज मैसेजआयेगा कल नया फोन मशीनआपको मिल जाएगा।
साइबर ठगी करने वालों ने मनोज साह के खाते से 50 हजार,30हजार,1लाख 20 हजार रुपया की निकासी कर ली,इस तरह खाता से 2 लाख की निकासी कर ली। राशि निकलने के मैसेज बैंक सेआने पर मनोज साह ने खाता को बंद कर दिया,बैंक को सूचना दी।घटना के बाद मनोज साह ने पहले लौरिया थाना में शिकायत की,जहां से उन्हें साइबर थाना भेजा गया, उसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई,साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। साइबर थाना के डीएसपी गौतम शरण ओमि ने संवाददाता को बताया कि मनोज शाह की शिकायत पर दो साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, साईबर ठग की पहचान करके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहे हैं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026