Tranding

नए जिला पदाधिकारी ने किया प्रभार ग्रहण।

मधेपुरा, बिहार

नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने आज पूर्व जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह से विधिवत प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने जिले के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

श्री रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन की सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वे लगातार निगरानी रखेंगे तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध रूप से एवं पूर्ण संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराएं। ज्ञातव्य हो कि श्री तरनजोत सिंह को बेतिया का डीएम बनाया गया है। 

प्रभार ग्रहण के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
41

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026