बुद्ध भूमि का बढाया सम्मान,हर्ष की लहर।
हाशिम रिजवी
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर निवासी डाक्टर एस एम हैदर रिजवी के बेटे हैदर अली रिजवी दानियाल ने एआई संचालित उपकरण के लिए अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट (अभिनव अविष्कार) को (मान्यता)मिली है।इस उपलब्धि पर लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी है।
जानकारी के अनुसार हैदर अली रिजवी ने एक अन्तरराष्ट्रीय उपलब्धी हासिल की है।उसने यूनाइटेड किंगडम के यूके बौद्धिक संपदा कार्यालय (इनटीरीयल प्रोपर्टी आफिस) ने उन्हे उनके अभिनव अविष्कार एआई आधारित होम सिक्योरिटी सर्विलांस कैमरा डिवाइस विद मोशन डिटेक्शन के लिए यूके डिजाईन पेटेंट प्रदान किया है।यह एआई-संचालित उपकरण गति का सटीक पता लगाकर झूठे एलर्ट को कम करता है।और वास्तविक समय में बुद्धिमान निगरानी सुनिश्चित करता है। विशेषज्ञो का कहना है कि यह अविष्कार विश्व पटल पर भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक स्तर पर और मजबूती प्रदान कराने मे सहायक साबित करेगा।उन्होने यह अन्तरराष्ट्रीय उपलब्धी मात्र 24 वर्ष की आयु में प्राप्त कर एक कीर्तिमान बनाया है।इससे पहले भी हैदर अली रिजवी दो पेटेंट प्राप्त कर चुके है।हैदर अली दानियाल के पिता डाक्टर एस एम हैदर रिजवी एक ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक व मनोवैज्ञानिक और सुप्रसिद्ध शायर- साहित्यकार है।हैदर अली की इस उपलब्धी पर ग्राम प्रधान हल्लौर ताकीब रिजवी, समाजसेवी आयात हुसैन रिजवी, कसीम रिजवी, वरिष्ठ पत्रकार हाशिम रिजवी, समाजसेवी/ प्रधानाचार्य रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज काजी अहमद फरीद अब्बासी, प्रधानाचार्य मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल हल्लौर इन्तेजार हुसैन रिजवी, राहिब रिजवी, काजिम मेहंदी, मशहूर शायर दर्द हल्लौरी, नफीस हल्लौरी, गुलरेज रिजवी, अजीम सज्जादी, तनजीम सैय्यद, इन्जीनियर कमर कसीम, अब्बास मेहंदी आदि ने हर्ष जताते हुए उन्हे बधाई दी है।और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026