Tranding

शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर देश के युवाओ को संकल्प लेने की जरूरत - कांग्रेस

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांति वीर योध्दा, युवाओ के प्रेरणाश्रोत शहीदे आजम भगत सिंह की 116 वीं जयंती गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गाँधी प्रतिमा स्थल प्रांगण मे मनाई गई। 

सर्व प्रथम शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व् पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता प्रो विजय कुमार मिठु ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा की आज शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर देश के युवाओ को भारत से सांप्रदायवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसे आंतरिक दुर्गुणों को जड़मूल से समाप्त करने का संकल्प लेने की जरूरत है। साथ ही देश की एकता, अखंडता, तथा संविधान को अक्षुण रखने हेतु किसी भी कुर्वानी देने की बाते दोहराई।नेताओ ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह स्वतंत्रता आंदोलन के महान योध्दा के साथ- साथ समाज सुधारक एवं उत्तम विचारक भी थे। इनके विचार आज भी काफी प्रासंगिक है, जिसे आत्मसात कर देश के नौजवानों को निरंतर कार्य करने की जरूरत है। 

 जयंती कार्यक्रम को पूर्व विधायक मो खान अली, युवा कांग्रेसके गया जिलाध्य्क्ष विशाल कुमार, जिला उपाध्य्क्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, रंजीत कुमार सिंह, मो मोजम्मिल, अभिषेकश्रीवास्तव,शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, मो समेत, मो अजहरुद्दीन, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार शर्मा, सूरज कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, मो शमीम आलम आदि ने संबोधित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
109

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026