Tranding

बिजली के करंट के चपेट में आने सेअधेड़ की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिजली के करंट के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई,घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि चनपटिया बाजार के सब्जी मंडी के निवासी, स्वर्गीय ताराचंद्र प्रसाद के पुत्र,48 वर्षीय रूपेश कुमार के रूप में की गई है,स्थानीय निवासियों से संवाददाता को बताया कि घर में नहाने जाने के लिए मोटर का तार सर्किट में जोड़ रहा था,अचानक करंट लग गई,जो इतना जबरदस्त था कि मृतक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया,जमीन पर पड़ा रहा।

पत्नी ने जब देखा तो हल्ला करने लगी,अगल-बगल के लोग दौड़करआये,उसको आनंन फाइनन मेंअस्पताल मेंभर्ती कारया,मगर अस्पताल के डॉक्टर ने देखते ही इसके मृत् घोषित कर दिया। माल्यावासियों ने संवाददाता को बताया कि मृतक की मौत की खबर सुनकर सभी चकित रह गए। 

ग्रामीणों ने आगे बताया कि परिवार का यही एक पुत्र था, जो घर का पालन पोषण का करता था। पति के शव के पास बैठकर पत्नी,रंजू देवी

रो रो कर बेहोश हो जा रही थी। मौत की खबर सुनकर स्थानीय विधायक,अभिषेक रंजन,एवं सामाजिक कार्यकर्ता,सभी विरोधी पार्टियों के सदस्य मृतक के परिवारजनों को ढारस बँधा रहे थे।मृतक के घर परअपार भीड़ जमा हो गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026