Tranding

पति ने पत्नी की हत्याकर, आत्महत्या का रूप दिया, आरोपीय पति हुआ फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बगहा पुलिस जिलाअंतर्गत लौकरियाथाना क्षेत्र के गांव में,एक पति,गुलाम गाजी ने अपनी पत्नी,हेमलता देवी, उम्र 23 वर्ष की हत्याकर, उसको आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके गर्दन में फंदा लगाकरआम के पेड़ से लटका दिया।पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर,मृतिका के शव कोआम के पेड़ से उतारा, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया।आरोपी पति घटना के बाद फरार हो गया,

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,छापेमारी कर फरार आरोपी पति,गुलाम गाजी को गिरफ्तार कर,काफी पूछताछ करने के बादआरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेलभेज दिया।

घटना की जानकारी संवाददाता को प्रेसवार्ता के माध्यम से बगहा पुलिस जिला के पुलिसअधीक्षक, रामानंद कौशल ने दी।

इस तरह की घटनाएं नित्य दिन दोनों पुलिस जिला में मिल रही हैं,पति के द्वारा अपनी विवाहिता पत्नी की हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रचलन जोरों पर है। इस घटना से समाज केअंदर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।अपराधी को न्यायालय के द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं होने,सजा नहीं मिलने से उन लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है,

जिससे पति का मनोबल बढ़ता जा रहा है,और वह इस तरह के क्राइम करने पर आतुर रह रहे हैं,एक सभ्य समाज के लिए इस तरह की घटना बहुत शर्मनाक है, इससे पुलिस प्रशासन की कमी को दर्शाती है,साथ ही क्राइम पर नियंत्रण करने में असफलता मिल रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026