छोटे मियां साहब को दी इस्लामी नव वर्ष की बधाई।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
हिन्दुस्तान की सरजमीं पर कौमी एकता और साझी संस्कृति को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक बाबा रौशन अली शाह मियां साहब इमामबाड़ा स्टेट में एक भव्य सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी के नेतृत्व और निमंत्रण पर वृन्दावन धाम (मथुरा) से राष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य पण्डित सोनू कृष्ण शास्त्री जी महाराज व अयोध्या धाम से यज्ञ आचार्य पण्डित धीरज शुक्ला जी गोरखपुर पहुंचे।इमामबाड़ा स्टेट आगमन पर शास्त्री जी ने सज्जादा नशीन आली जनाब अदनान फर्रुख अली शाह मियां साहब के उत्तराधिकारी आयान अली शाह (छोटे मियां साहब) से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट किया और आगामी इस्लामी नव वर्ष की बधाई दी।इस दौरान इमामबाड़ा मुतवल्लियां कमेटी के पदाधिकारियों ने कथा व्यास पंडित सोनू कृष्ण शास्त्री और अशफ़ाक मेकरानी सहित मंच के सभी सदस्यों का फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत-सम्मान किया। इसके बाद शास्त्री जी सहित सभी गणमान्य लोगों ने बाबा रौशन अली शाह की मजार पर चादरपोशी की और देश-प्रदेश में शांति, एकता और भाईचारे के लिए दुआ व प्रार्थना की।
इस अवसर पर पंडित सोनू कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस पीठ पर आकर उन्हें जो असीम सुकून और सम्मान मिला है, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे। वहीं मंच के अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी ने शास्त्री जी का आभार जताते हुए कहा कि उनके आने से समाज में सौहार्द का बड़ा संदेश जाएगा।इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्य रूप से भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के महासचिव स्वामी चरण शाही, उपाध्यक्ष डॉ. इरफान खान, सचिव हाफिज मुजीबुर्रहमान, रवींद्र चतुर्वेदी, सतीश चन्द, अतुल निरंजना, मोहम्मद मुक्तदीर, हकीम नक्शबंदी, इमामबाड़ा मुतवल्लियां कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद हुसैन, महासचिव हाजी सोहराब खान, उपाध्यक्ष शकील शाही, ऑल इंडिया उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद रजा (लड्डन खान) और सैय्यद रेहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026