Tranding

पेपर मिल में काम कर रहे मैनाटांडा के एक मजदूर की झुलसने से हो गई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मैनाटांड थाना क्षेत्र के एक गांव का मजदूर जो तमिलनाडु में पेपर मिल में काम करने गया था,उसकी मौत झुलसने से हो गई।मृतक की पहचान झोझा मांझी के पुत्र,रामभरोश मांझी,उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई है,जो तमिलनाडु के एक पेपर मिल में केमिकल रिसाव के बाद निकले भाप से झुलत कर उसकी मौत हो गई,साथी मजदूरों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाददाता को पता चला है कि रामभरोस माझी तमिलनाडु के टेडीकौन जिले के बेलूर में पेपर मिल में काम करने के लिए 7 महीना पहले गया था,रोज की तरह वह पेपर मिल में काम करने गया था,काम करने के दौरान केमिकल भरे ड्रम का ढक्कन खोलते ही निकले बाप से वह गंभीर रूप सेझुलस गया,से आननफानन इसके सहयोगी अस्पताल ले गए,लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रामभरोस मांझी की मौत हो गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026