Tranding

जर्दा आम खाओ इनाम जीतो" का 11वाँ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

"जर्दाआम खाओ इनाम पाओ" प्रतियोगिता का 11वां भव्य आयोजन बगीचा विवाह भवन में,चंपारण वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा विगत वर्षों की भांती किया गया।इस प्रतियोगिता में,लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसकाआयोजन बड़ी उत्साह और उमंग के साथ किया गया।इस जर्दाआम खो प्रतियोगिता में,अनोखी अंदाज मेंआम के शौकीन लोगों नेआम खाया। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वनाथ महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खीताब अपने नाम किया।वही लड्डू कुमारश्रीवास्तव(केसरिया)के रहने वाले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,जब के तीसरे स्थान पर,कमलेश कुमार (खड़ा) ने प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को ट्रॉफी के साथ मां वैष्णो देवी का फ्री ट्रिप मुफ्त दर्शन यात्रा का विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र से गिरींद्र कुमार तिवारी, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक,रमाशंकर गिरी, महिला नेत्री,समाज सेविका रजिया तबस्सुम,आलमगीर रब्बानी,पटना के सिविल जज,राजनकुमार तथा विनय उपाध्याय साहित शहर के गणमान्य व्यक्ति,समाजसेवी, शिक्षाविद,सामाजिक एवं मानवअधिकार कार्यकर्ता

उपस्थित रहे।इसअवसर पर चंपारण वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष, अजय दीदी ने कहा के यह प्रतियोगिता पूरे चंपारण जिला के लिए गर्व का विषय है।इस जिला में प्रत्येक वर्ष इस प्रतियोगिता काआयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है।यह प्रतियोगिता,"जर्दाआम खाओ इनाम पाओ" के नाम से प्रसिद्ध है।कार्यक्रम को सफल बनाने में,तरुण गुप्ता, संजय सराफ,संदीप सोनी, प्रकाश सोनी,मनोजशर्मा, शक्तिनाथ झा,प्रमोद गिरी,

विनोद गिरी,रविंद्र प्रसाद सिंह बौद्ध सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य पदाधिकारी ने महती भूमिका निभाई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026