महराजगंज, उत्तर प्रदेश
आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर मंगलवार को थाना सोहगीबरवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
पुलिस अधिकारियों ने शासन के दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन और पुलिस का सहयोग करते हुए मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026