श्री शिव महापुराण कथा के उपरांत श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के साथ प्रसाद ग्रहण करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया। उत्तर प्रदेश 

बाबा बालखंडी नाथ मंदिर, दिउली (बांसडीह रोड),बलिया में आयोजित श्री शिव महा पुराण कथा के उपरांत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के साथ बैठकर महा प्रसाद ग्रहण किया।

बताते चलें कि महर्षि भृगु की तपोभूमि और 'बागी बलिया' की वीर धरती पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्री मुख से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण की कथा चल रही है। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पधार कर कथा का रसपान कर पुण्य भागी और प्रभु शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

 परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया सहित विभिन्न जनपदों से पधारे श्रद्धालुओं का अपार स्नेह, श्रद्धा एवं उत्साह देखकर मन अत्यंत भाव विभोर हो रहा है।उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से शिव भक्ति एवं सेवा का यह अद्भुत संगम समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। श्रद्धालुओं के साथ आत्मीय संवाद एवं प्रसाद ग्रहण कर उनका प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना किया कि समस्त भक्तजनों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026