शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बेतिया पुलिस ने एक लूट कांड का सफल उद्वेदन करते हुए दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया।यह घटना 16 दिसंबर 2025 के शाम करीब 7:20 बजे लोरिया थाना क्षेत्र के साठी जाने वाली सड़क पर सौराहा गांव स्थित मौजमा माई स्थान के पास हुई थी।अपराधियों ने विकास कुमार मिश्रा पर हमला कर उनके होंडाशाइन मोटरसाइकिल,मोबाइल फोन ₹20 हजार लूट लिए थे। इस संबंध में पीड़ित के बयान के आधार पर लौंरिया थाना कांड संख्या 529/25 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इन दोनोंआरोपियों को गोरेगांव स्थित बांद्रा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने तकनीकी और मानवीयेअनुसंधान का सहारा लेते हुए कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोरेगांव स्थित बांद्रा नगर थाना से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय अबुलेंसआलम उर्फ अबुलेस और 20 वर्षीय राजन कुमार उर्फ राज के रूप में की गई है
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, फिलहाल पुलिस इस मामले मेंआगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026