छावनी ओवरब्रिज बना दुर्घटना का हब,मौत का निमंत्रण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में उपस्थित छावनीओवरब्रिज इन दिनों मौतोंऔर जख्ममी का हक बन गया है,नित्यदिन इस स्थान पर दुर्घटनाएं घट रही है,इस दुर्घटना में लोगों की मौत भी हो रही है,साथ ही काफी संख्या में लोगो जख्मी भी हो रहे हैं,जिनका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि एक कंटेनर और एक बाइक सवार में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई,जिससे बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया।स्थानीय लोगों की सहायता से उसको सदरअस्पताल बेतिया में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवक की पहचान, बेतिया जिले के भरपटिया गांव के सुदामा राम के रूप में की गई है।घायल बिजली मिस्त्री का काम करता है, काम करके घर लौट रहा था 

तभी अचानक छावनीओवर ब्रिज के पास एक कंटेनर से टक्कर हो गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक जमीन पर गिरकर जख्मी होकर बेहोश हो गया।

घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई,काफी लोगों इकट्ठा हो गए।स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी,घटना स्थल पर डायट 112 के टीम पहुंची, घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया। इस स्थान पर कुछ दिन पहले भी भीषण दुर्घटना हुई थी जिसमें बाइक सवारी युवक जख्मी हो गया था,साथ ही स्कूटी पर सवार की मौत हो गई,पीछे बैठे हुए लड़की की बुरी तरह जख्मी हो गई थी,इस स्थान पर दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है, N H 727 पर जाम की बहुत बड़ी समस्या है, फुटपाथ पर दोनों तरफ लोग अपना-अपना वाहन खड़ा कर जाम कर देते हैं,आने जाने और वाहन चलाने का मार्ग बहुत शंकरा हो जाता है 

स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि जाम लगने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है, छावनी ओवरब्रिज मौत का अड्डा पड़ गया है,ज़ख्मियों का भंडारण होता रहता है।

छावनी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से घटना घट रही है,स्थानीय लोगों ने संवाददाता से मांग की है कि 

अपने समाचार के माध्यम से 

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता बताइ है,साथ ही स्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने की जोरदार मांग की है,इसके साथ ही सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने का भी मांग दोहराई गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026