Tranding

डंपर से भीषण टक्कर पर आग लगने से ट्रक चालक की घटनास्थल पर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मनवापुल थाना क्षेत्रअंतर्गत, 

गुरुवालिया बाबूटोला गांव निवासी,धर्मेंद्र कुमार राय उम्र 46 वर्ष की मौत किशनगंज में डंपर और ट्रैक् के आमने-सामने की टक्कर में आग लगने के कारण जलकर मौत हो गई,वे ट्रक के चालक थे।मृतक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि डंपर का टायर अचानक फट गया,सामने से आ रही ट्रक से अनियंत्रित होकर बुरी तरह टक्कर हो गया,जिसके कारणआग लग गई, देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर राख हो गया,जिससे चालक की मृत्यु हो गई।टक्कर के समयआग लगने से दोनों चालक,उपचालक बुरी तरह से फंस गए,आग की लपेट इतनी तेज थी कि वह बाहर नहीं निकल सके,इस घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई।

कागजी खानापूर्ति करने, पोस्टमार्टम करने में समय लगने पर धर्मेंद्र कुमार राय का शव तीन दिनों के बाद घर पहुंचा। मृतक के पुत्र विकास को मारने संवाददाता को बताया कि उनका उनके पिता बगहा से चावल लाद कर गोहाटी जा रहे थे,तभी बीच में इस तरह की घटना घट गई। मृतक की पत्नी सीमा देवी, दो पुत्र,विकास कुमार,विक्की कुमार जो अभी पढ़ रहे हैं, उन पर पहाड़ टूट पड़ा, ग्रामीण और परिजन इन परिवार को आर्थिकसहायता की मांग सरकार से कर रहे हैं

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
13

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026