शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना के मुख्य द्वार से पश्चिम दिशा में100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े पुराने घर से नए घर जाते समय 10वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना 18 जनवरी की शाम की बताई गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर11 इल्म राम द्वारादेवी चौक निवासी,नवीउल हक के 10 वर्षीय पुत्र,मोहम्मद नवी को चार–पांच की संख्या में आए अपराधियों ने जबरन उठाने का प्रयास किया।बच्चे के शोर मचाने पर उसे बचाने पहुंचे उसके बड़े भाई,आरजू नवी,उम्र 15 वर्ष,समीर नवी,उम्र 14वर्ष पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया,जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में 10 वर्षीय मोहम्मद नवी को कोई चोट नहींआई है।आरोप है कि घायलआरजू नबी के पॉकेट से अपराधी इस दौरान 15 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों घायलों का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है।नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि इस घटना के बारे में पीड़ित बच्चों की मां ने लिखित आवेदन दिया,जहां मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, साथ ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,घटना कोअंजाम देने वाले कुछ आरोपी पहले से ही नगर थाना में दर्ज कई आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं।आरोपी काअवैध हथियार के साथ फोटो भी वायरल है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026