Tranding

4.50 लाख रुपए की ठगी में दंपति पर हुआ प्राथमिकी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठगी काअनेक रूप धारण कर लोग एक दूसरे को ठगी का शिकार बना रहे हैं,कभी जमीन की ठगी,दुकानदारों से ठगी,सोने चांदी की दुकानों परअसली सोना चांदी लेकर नकली सोना चांदी की हेरा फेरी, ऑनलाइन ठगी हो रही है।

इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के रेखा सुंदरपट्टी निवासी संवेदक,राजन कुमार से 4 लाख 50 हजार 900 सौ की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में, प्राथमिकी दर्ज की गई है,जिसमें कंगाली थाना क्षेत्र के कटियामठिया निवासी,कुमार संकेत व उनकी पत्नी,अंजली पांडे पर ठगी काआरोप लगा है,दंपति बानूछापर में दुर्गा मंडप के पास रहते हैं। पीड़ित राजन कुमार ने संवाददाता को बताया कि टेंडर डालने के क्रम में ऑनलाइन उनके पास कोई व्यवस्था नहीं थी और यह दोनों टेंडर डालने का काम करते थे इसलिए इनके माध्यम से मैंने चार लाख 50 हजार 900 रुपए टेंडर डालने के लिए दिया था,पीड़ित ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा टेंडर को रद्द कर दिया गया था,मगर इसकी जानकारीआरोपी ने नहीं दिया जबआरोपी के घरअपना पैसा मांगने के लिए गए तो उन्होंने जाली दस्तावेज दिखाकर हमको वापस कर दिया,बाद में विभाग से संपर्क करने पर पता चला कि यह टेंडर स्थगित कर दिया गया है, पैसा वापस कर दिया गया है, तभी मैं आरोपी के पास जाकरअपना पैसा मांगा, उनलोगों ने गालीगलौज, मारपीट कर भगा दिया,पैसा देने से इनकार कर दिया,तब मैं मजबूर होकर ठगी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

India khabar
25

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026