शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पिलग्राइमेज का साक्षी बनने की दिशा में लोरिया का नंदनगढ़ बौद्धस्तूप
पर विभिन्न देशों से सैकड़ो बौद्धभिक्षुओं केआगमन होने जा रही है,इसी क्रम में,लौरिया का नंदनगढ़ परिसर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है।पुरातत्व विभाग द्वारा संवाददाता को पता चला है कि युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है इसे पूरा परिसरअब पूरी तरह से चकाचक नजर आ रहा है, पुरातत्व विभाग के गार्डन पटना से आएअधिकारी, निखिल ज्योति दास ने संवाददाता को बताया कि पिछले चार दिनों से करीब 200 मजदूर लगातार सफाई, मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। स्तूप का मुख्य द्वार को भी दुरुस्त किया जा रहा है, इसके आसपास में लगे झाड़ियांऔर कचरे को हटाकर परिसर को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।अंतरराष्ट्रीय बौद्ध भिक्षुओं के आगमन से धार्मिक महत्व विश्व स्तर पर स्थापित होगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026