Tranding

छात्र राहुल कुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर स्थितअजीत कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र राहुल कुमार,उम्र 24 वर्ष ने फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली,यह घटना देर रात की बताई गई है। नगरथाना के अपर थानाअध्यक्ष,नितिन कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक राहुल कुमार इनरवा थाने के सिंहासनी वार्ड नंबर 2 निवासी,रामानंद प्रसाद के पुत्र थे।रात्रि के समय ही पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल की जांच एफएसएल की टीम ने की, पुलिस केअनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार,राहुल पिछले 4 वर्षों से बेतिया में रह रहा था,उसकी शादी लग चुकी थी,घटना से कुछ देर पहले उसने अपने होने वाली पत्नी से फोन पर बात की थी, बातचीत के दौरान उसने कहा था कि अब उसका जीने का मन नहीं करता है,उसके बाद उसने फोन काट दिया। उसकी होने वाली पत्नी ने उसे बार-बार फोन किया लेकिन फोन से बात नहीं हो सकी।

इसके बाद दो परिजनों की इसकी सूचना मिली तो घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो पंखे के हक से लटककर आत्महत्या कर लिया था।

पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
32

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026