Tranding

गैंगस्टर का वांछित 25 हजार का ईनामी अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 25000 का पुरस्कार घोषित गैंगस्टर का शातिर अपराधी सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला निवासी निराला नगर महदेवा बुजुर्ग थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज की गिरफ्तारी हेतु सोमेन्द्र मीना पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को धानी चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जनपद सिद्धार्थनगर तथा महराजगंज के भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रो से दो पहिया वाहनों को चोरी करके नेपाल राष्ट्र ले जाकर बेच देते थे जिसमे उसके अन्य साथी राम अशीष उर्फ दरबारी तथा मुस्तकिन उर्फ नाटे भी सहयोग करते थे तथा विक्री के पैसों को सभी मिलकर आपस मे बांटकर अय्याशी मे खर्च करते थे उसने बताया की गैगेस्टर पंजीकृत होने के बाद हमारे दोनो साथी जेल मे बन्द है और मै छिपकर सूरत मे रह रहा था जैसे ही वापस आया पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।

अभियोग विवरण

मु0अ0सं0 62/2025 धारा 3(1), 2ख (I) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट 1986

नाम पता अभियुक्तगण

अभियुक्त का नाम पता-सौरभ कुमार श्रीवास्तव पुत्र भुपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव निवासी निरालानगर महदेवा बुर्जुग थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज उम्र 28 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक

धानी बाजार थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज दिनांक 23.06.2025 समय 11.25 बजे

अपराधिक इतिहास

1- मु0अ0स0 173/2024 धारा 313 बीएनएस थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज

2- मु0अ0स0 174/2024 धारा 317 (2),317 (5) बीएनएस थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज

3-मु0अ0सं0 131/2024 धारा 379,411 भादवि थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर

4-मु0अ0सं0 272/2024 धारा 379,411 भादवि थाना कोठीभार जनपद महराजगंज

5- मु0अ0सं0 62/2025 धारा 3(1), 2ख (i) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट 1986

गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम-

1- सत्यप्रकाश सिंह थानाध्यक्ष बृजमनगंज जनपद महराजगंज 2-व0उ0नि0 तारकेश्वर वर्मा 3-उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह

4- हे0का0 अजय शर्मा 5 हे0का0 चन्द्रशेखर यादव 6-का0 अखिलेश यादव तृतीय 7-का0 पवन यादव

8-उ0नि0 अंकित सिंह ( सर्विलांस सेल) 9-का0 सुधीर, ( सर्विलांस सेल) 10-का0 चन्द्रशेखर, ( सर्विलांस सेल) 11-का0 राजकुमार (सर्विलांस सेल)

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025