शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
सिकटा थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में इंडो नेपाल बॉर्डर के पास,एस एस बी के फौजियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर पर लदे 64 टन चाइनीज लहसुन और एक ट्रैक्टर पर लदे चाइनीज कॉस्मेटिक का सामान जिसकी कीमत 50 लाख आंकी गई है,साथ ही 64 टन चाइनीज लहसुन की कीमत 2.50 करोड़ रुपयाआंका गया है, इसके साथ ही 3 तस्कर को भी एसएस बी ने पकड़ा है, जिसमे गोपालपुर थाना के संचा रावत उम्र 47 वर्ष,बेतिया के विनोद प्रसाद के पुत्र सौरभ कुमार बरनवाल उम्र 31वर्ष तथा धर्मपुर गांव निवासी, दिनेश कुमार उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
एस एस बी 47 बटालियन के इंस्पेक्टर,संजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी करके तीन तस्कर सहित सभी सामानों को इंडो नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया है,जिसे मोतिहारी कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है, मोतिहारी कस्टम विभाग के पदाधिकारी के द्वारा अग्रसर कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026