शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के जगदंबानगर मोहल्ले में वैलेंटाइन डे केअवसर पर,एक प्रेमीअपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया,इसके बाद मोहल्ले के कुछ युवकों ने मिलकर उक्त प्रेमी की जबरदस्त पिटाई कर दी, इसकी सूचना इसकी प्रेमिका ने ही प्रेमी के घर वालों को जाकर दी,तभी प्रेमी के परिजनआकर मोहल्ले के युवकों से छुड़ाकर इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कालेजअस्पताल में भर्ती कराया,इलाज के बाद दोनों के परिजन आपस में रजामंदी के साथ दोनों का निकाह कर दिया,अब वह दोनों एक दूसरे को पति,पत्नी के रूप में अपने जीवन यापन करने लगे हैं।
प्रेम में पागल प्रेमी ने मार खाना मंजूर कर लिया,मगर प्रेमिका के प्रेम में अंधा होकर शादी के जोड़े में बंध कर ही अपनीअंतिम इच्छा पूरी कर ली,अब यह दोनों पति-पत्नी के रूप में अपने जीवन को गुजार रहे हैं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026