Tranding

भाजपा सरकार में लोगों को बिना भेदभाव के मिला योजनाओं का लाभ।

चौक बाजार,महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हम सब देशवासी एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं । केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों को मिल रहा है । आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का माध्यम गांव-गांव में मोदी जी की गारंटी का माध्यम बन रहा है।

उक्त बातें दरहटा एवं परसाराजा गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल ने कही । इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष मिश्र ने कहा कि उज्जवला गैस योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है । इस क्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। नौनिहालों को अन्न प्रासन और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गयी ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान दरहटा प्रतिमा पासवान, ग्राम विकास अधिकारी राजन गुप्ता,ग्राम प्रधान परसाराजा योगेंद्र यादव,ग्राम विकास अधिकारी बालमुकुंद पाण्डेय सहित ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव, इंद्रेश यादव,रमेश साहनी, गुड्डू विश्वकर्मा, मनीष पासवान, संतोष मद्धेशिया विरेन्द्र पाण्डेय, नीरज पटेल, अशोक पटेल बादल, इंद्रजीत वर्मा,राघवेंद्र गुप्त आदि उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026