शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है,साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।सदर एसडीपीओ,महताआलम ने संवाददाता को बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एवं बलात्कार की धारा में एफआईआर दर्ज कर की गई है।आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच कराई गई है। महिला थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की को उसके मोहल्ले के ही रहने वाला एक युवक प्रेम जाल में फंसने के बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।माता-पिता को उसके गर्भवती होने की खबर नहीं मिल सकती,जब युवक ने उसे गर्भ गिराने की दवा खिला दी तो उसकी तबीयत बिल्कुल खराब हो गई,तभी अस्पताल में ले जाकर उसका दवा इलाज कराया गया,इसके बाद मां की शिकायत पर महिला थाना में प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की गई। महिला थानाअध्यक्ष, सुधा कुमारी ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026