नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
चिलुआताल थाना अर्न्तगत बरगदवा चौकी क्षेत्र के मोहरीपुर में बिछड़ी बच्ची की सूचना पर पहुंची बरगदवा चौकी पुलिस त्रिनेत्र के माध्यम से बच्ची को ढूढ परिजनो से मिला दिया।
गुलरिया थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी विवेकानन्द पुत्र रामस्वरूप अपनी पत्नी सोनम चार वर्षीय पुत्री नमिता के साथ मोहरीपुर के रहने वाले एक रिस्तेदार के वहाँ मुण्डन संस्कार में शरीक हुये थे। बुधवार को लगभग 10 बजे घर से चार वर्षीय बच्ची नमिता दुकान पर सामान लेने के लिये निकली तो बच्ची भटक गयी। परिजनों द्वारा ढूढ़ने पर न मिलने पर इसकी सूचना बरगदवा चौकी को दी। सूचना पर पहुंची बरगदवा पुलिस त्रिनेत्र के माध्यम से बच्चे को ढूढ़ कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।




Comments