बढ़ती बेरोजगारी की भयावह स्थिति का आईना हैं युवाओं की भीड़ - इमरान कुरैशी

-पीसीसी सचिव टीम के साथ पहुंचे एआईसीसी।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान।

. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘मेगा जॉब फेयर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के युवा शामिल हुए। वहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने भी अपनी टीम के साथ शिरकत की। इस मौके पर पीसीसी सचिव बोले-युवाओं की यह भीड़ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश में बढ़ती बेरोजगारी की भयावह स्थिति का आईना है। जब युवा अपनी डिग्रियां लेकर रोजगार के लिए घंटों कतारों में खड़े हों, तो यह सरकार की विफलताओं को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने कहा-रोजगार, न्याय और जवाबदेही की मांग जारी है। वहीं उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में भी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी शामिल हुए। वहीं उन्होंने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए इसकी महत्ता और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वे बोले-रक्तदान महादान है। जनसेवा के इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

Comments (0)
Published By
More in this category

PCC Secretary Imran Qureshi Attends Mega Job Fair and Blood Donation Camp on Rahul Gandhi's Birthday

भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन है - सुशील पाण्डेय

गया में राजद का हमला: महंगाई-बेरोजगारी पर घेरा,दिया धरना।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 4 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 2 Views

खुली शराब की दुकानें, बड़ा कोरोना का खतरा।
👁 1 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 1 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 1 Views