महराजगंज पुलिस लाइन में चला वृहद स्वच्छता अभियान, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर पुलिस लाइन महराजगंज में शनिवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल एवं गरिमामय बनाने के उद्देश्य से पूरे परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण तैयार किया गया।

अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने किया। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, कार्यालयों और बैरकों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक, रेडियो शाखा प्रभारी, यूपी-112 प्रभारी समेत पुलिस लाइन, रेडियो शाखा, यूपी-112 और वेलफेयर शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर सक्रिय सहभागिता निभाई।

पुलिस अधिकारियों ने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन और बेहतर कार्य संस्कृति का आधार बताते हुए सभी कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु स्वच्छ, स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 6 Views