उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने 400 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।
<p> रिपोर्ट: विनोद विरोधी</p><p> गया, बिहार। </p><p>उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देदौर मोड़ महुआई के निकट से एक काले रंग के टेंपो पर लदे 400 लीटर देसी शराब बरामद किया है ।इस सिलसिले में एक शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि जिले के फतेहपुर- वजीरगंज मुख्य मार्ग पर देदौर मोड महुआई के निकट की गई तलाशी अभियान में एक काले रंग का टेंपो पर लगे 400 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त टेंपो का नंबर घिसा हुआ था। जिस पर पांच लीटर वाले कुल 80 पन्नी में देसी शराब भरा था,जिसकी मात्रा 400 लीटर बताई गई है। जिसे पुलिस ने टेंपो समेत जप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में टेंपो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुसुमहार गांव के रहने वाले स्व मुंगेश्वर सिंह के 42 वर्ष के पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में पहचान की गई है।छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक उमेश चंद्र, सिपाही विजय कुमार राय के अलावे गृह रक्षक व सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views
