ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

भगवान शिव के प्रति आस्था ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति : हरिवंश नारायण सिंह

📅 14-06-2026 08:00 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

<p>धनंजय कुमार शर्मा&nbsp;</p><p>बलिया, उत्तर प्रदेश। </p><p>बाबा बालखंडी नाथ धाम में चल रही श्री शिवमहापुराण महाकथा के छठवें दिन राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कथा स्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं का भोजपुरी में अभिवादन किया। मंच पर आते ही उन्होंने कहा, "रउआ सबके प्रणाम। बलिया में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिवमहापुराण कथा सुनल बहुत बड़ा सौभाग्य बा। एह पावन आयोजन खातिर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह साधुवाद के पात्र बाड़ें।" उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल कथा श्रवण तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे मनुष्य के भीतर नैतिक और बौद्धिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि कथा से प्राप्त शिक्षाओं को अपने जीवन और संस्कारों में उतारें तथा समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। तभी समाज का वास्तविक कल्याण संभव हो सकेगा। हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि वह बलिया के अंतिम गांव जयप्रकाश नगर के निवासी हैं और यह जनपद अनेक विभूतियों की जन्मस्थली रहा है। यहां संत-महात्माओं की समृद्ध परंपरा रही है, वहीं चित्तू पांडेय, मंगल पांडेय, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जैसे महान व्यक्तित्वों ने भी इसी धरती को गौरवान्वित किया है। कहा दयाशंकर सिंह द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले मैनेजर जैसे महान शख्सियत के भांजे हैं और संयोग से मंत्री की माताजी बाबू मैनेजर सिंह की बहन तेतरी देवी भी यहां मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस आयोजन में शामिल होना चाहते थे, लेकिन एयरपोर्ट तक पहुंचने के बाद अचानक आवश्यक कार्य आ जाने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि कथा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की विशाल संख्या देखकर उनका मन आह्लादित हो उठा है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के प्रति लोगों की यह अटूट आस्था भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत शक्ति का परिचायक है। धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बालखंडी नाथ धाम में आयोजित यह शिवमहापुराण महाकथा केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण का भी माध्यम बन गई है। कथा के माध्यम से लोगों में सेवा, संयम, सदाचार और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इस दौरान कथा पंडाल हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। लाखों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाए। श्रद्धालु यहां जो भी मनोकामना लेकर आए हैं भगवान भोलेनाथ उसे पूरा करें। इस दौरान आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पूर्व मंत्री नारद राय, जितेंद्र राव, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।</p>

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

— ★★★★★

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 1588 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 6 Views

WA